Saturday, October 29, 2005
बल्ले-बल्ले सरदार जी!
उस आदमी ने पूछा, 'आप लोग ये क्या कर रहे हैं?'
खुदाई करने वाला सरदार बोला, 'हाँलाकि आम तौर पर हम तीन लोग यहाँ पर काम करते हैं। मैं गड्ढा खोदता हूँ, बलवन्त पौधा लगाता है और गुरप्रीत गड्ढा भरता है।
आज बलवन्त बीमार है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं और गुरप्रीत भी काम न करें। हम कामचोर नहीं हैं।'
गांगुली पर चुटकुले
प्रश्न - गांगुली का सबसे पसन्दीदा पक्षी कौन सा है?
उत्तर - डक।
प्रश्न - आशावादिता की चरम सीमा क्या है?
उत्तर - गांगुली का सनस्क्रीन क्रीम चेहरे पर लगाकर बल्लेबाज़ी के लिये जाना।
हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का मैच शुरू हो चुका था। जैसी की उम्मीद थी, माहौल जोश से भरा हुआ था। भारत ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। जैसी आशंका थी, बहुत कम स्कोर पर ही तीन बल्लेबाज़ पैवेलियन लौट गये। तभी ड्रेसिंग रूम में गांगुली के लिये एक फोन कॉल आया। टीम मैनेजर ने फोन उठाया।
आवाज़: हलो! मैं गांगुली का दोस्त बोल रहा हूँ। क्या मैं उससे अभी बात कर सकता हूँ?
टीम मैनेजर: माफ़ कीजिए! वो अभी-अभी बल्लेबाज़ी करने के लिये क्रीज़ पर गये हैं।
आवाज़: कोई बात नहीं, मैं होल्ड कर लेता हूँ।
ऑक्सफोर्ड ने जोड़ा डिक्शनरी में एक नया शब्द
सितम्बर 21, 2005
लन्दन प्रेस विज्ञप्ति (21 सित.): अंग्रेज़ी vocabulary के लिये एक और नया मील का पत्थर, नया शब्द गांगुली अंग्रेज़ी शब्दकोश में जोड़ा गया। लन्दन प्रेस विज्ञप्ति यह आधिकारिक तौर पर घोषित करती है कि गांगुली शब्द को अंग्रेज़ी भाषा में अपना लिया गया है। यह नया शब्द एक संज्ञा है, जोकि प्रोफेशनल जीवन में एक निश्चित आचरण को दर्शाता है।
इस शब्द का एक उदाहरण है:
His attendance in office is ganguly.
इसका अर्थ है कि वह ऑफिस में आता है और तत्काल ऑफिस से चला जाता है।
प्रश्न - सौ मीटर की रेस और गांगुली की पारी में क्या समानता है
उत्तर - दोनों ही घटनाएँ बराबर वक्त लेती हैं।
प्रश्न - आप गांगुली से नम्रता पूर्वक "get out" कैसे कह सकते हैं?
उत्तर - गांगुली से बल्लेबाज़ी करने का अनुरोध करके।
(http://www.ihateganguly.com/ से)
Friday, October 14, 2005
विण्डोज़ में परेशानी
Thursday, October 06, 2005
उसने कहा
उसने कहा कि कौन तुम्हें है बहुत अज़ीज़
उसने कहा कौन सा तोहफ़ा तुम्हें मैं दूँ
उसने कहा सैकड़ों ग़म ज़िन्दगी में हैं
उसने कहा साथ कहाँ तक निभाओगे
उसने कहा मुझको यक़ीन आए किस तरह